किसान भाई ने की 1 सदी पुराने काले चने की खेती,20 हज़ार रुपए तक मिल रहे दाम किसान भाइयों, क्या आपने कभी 100 वर्ष पुराने काले चने के बारे में सुना है? यह अद्भुत फसल आज भी मौजूद है और इसकी कीमत प्रति क्विंटल 20,000 रुपये तक पहुंच रही है। यदि आप भी कृषि में रुचि रखते हैं, तो आप इन बीजों को यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
पीएम सूर्य घर योजना में मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ 78 हज़ार रूपए तक सब्सिडी,आज ही उठाये लाभ
देशी बीज: भारतीय कृषि की विरासत
देशी बीज भारतीय कृषि की विरासत हैं, लेकिन पिछले 50-60 वर्षों से इन बीजों का उपयोग कृषि में कम हो रहा है। इसके कारण आज कई अनाज की प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। ये बीज मिट्टी, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते थे। सागर के युवा किसान आकाश चौरासिया द्वारा इन बीजों को संरक्षित करने और बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक, उन्होंने 100 से अधिक ऐसी प्रजातियों को संरक्षित किया है, जो अब खेतों में दुर्लभ हो गई हैं। इनमें 16 गेहूं, 7 चना, 8 बाजरा, 13 दालें और 60 से अधिक प्रजातियों के फल, चावल और सब्जियां शामिल हैं।
15 वर्षों से जैविक खेती कर रहे हैं
33 वर्षीय आकाश चौरासिया सागर के कपुरिया गांव के निवासी हैं, जो 15 वर्षों से जैविक खेती कर रहे हैं। वे किसानों को निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान करते हैं। बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। बीज बनाने की चयन विधि भी सिखाई जाती है। वे 3 वर्षों से काला चना, सफेद चना, हरा चना, गुलाबी चना, उबला चना सहित कई किस्मों का चना उगा रहे हैं। इस बार उन्होंने 6 एकड़ में 7 किस्मों के चने की खेती में अच्छा लाभ कमाया है। यदि आप भी इन चनों के बीज खोज रहे हैं, तो आप इस नंबर 9179066275 पर संपर्क कर सकते हैं।
भारत में 7 किस्में का प्राचीन चना
- काला चना: यह चना 2 पानी में प्रति एकड़ 7 से 8 क्विंटल उपज देता है। इसका बाजार मूल्य प्रति किलो 200 रुपये तक है। इसमें अधिक फाइबर और नगण्य चीनी होती है। इसमें स्टारोल भी होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। खास बात यह है कि यह चना अब दुर्लभ हो गया है। लगभग 100 वर्ष पहले, इसकी खेती बहुत की जाती थी, लेकिन अब यह विलुप्त हो रही है।
- सफेद चना: यह 3 पानी में 5 से 7 क्विंटल उपज देता है। इसे बाजार में 150 से 175 रुपये प्रति किलो बेचा जाता है। यह मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन बी-6, जिंक आदि से भरपूर है जो ऊर्जा और प्रतिरक्षा बढ़ाने का काम करता है।
- हरा चना: यह 2 पानी में प्रति एकड़ 7 से 8 क्विंटल उपज देता है और बाजार में लगभग 150 रुपये प्रति किलो बेचा जाता है। इसमें विटामिन बी9, विटामिन ए और विटामिन सी भी होता है जो अवसाद कम करने और प्रतिरक्षा बढ़ाने का काम करता है।
- गुलाबी चना: यह 2 पानी में प्रति एकड़ 8 क्विंटल तक उपज देता है। इसे बाजार में लगभग 90 से 120 रुपये प्रति किलो बेचा जाता है। इस चने में बी कैरोटीन तत्व पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वचा की चमक बनाए रखने में भी मदद करता है।
- खजवा चना: यह 2 पानी में 6 से 8 क्विंटल उपज देता है। इसे बाजार में 70 से 90 रुपये प्रति किलो बेचा जाता है। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर को ताकत देता है और पाचन तंत्र को मजबूत रखता है।
- उबला चना: यह 2 पानी में 7 से 9 क्विंटल उपज देता है। इसका बाजार में मूल्य 100 से 120 रुपये प्रति किलो है। यह चना लोहा और फास्फोरस से भरपूर होता है। गर्भवती महिलाओं को इसे भूनकर खाने से अत्यधिक लाभ होता है।
- कबूली चना: यह 3 पानी में लगभग 5 क्विंटल उपज देता है, जिसकी कीमत बाजार में 150 से 200 रुपये है। यह चना कैल्शियम, प्रोटीन, लोहा और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो हृदय रोग, रक्त शर्करा और वजन कम करने में मदद करता है। यह हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।